HomePunjabमनजीत कौर मौत केस में बड़ा खुलासा, सामने आया PGI में रिकॉर्ड...

मनजीत कौर मौत केस में बड़ा खुलासा, सामने आया PGI में रिकॉर्ड किया गया वीडियो

पंजाब डेस्क। पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच मनजीत कौर का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि यह चंडीगढ़ PGI में इलाज के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में मनजीत कौर ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में मनजीत कौर ने आरोप लगाया था कि शुभी, नेहा और दो युवकों ने उसे मोरिंडा ले जाकर आग लगा दी थी। हालांकि, पुलिस की जांच में अब इस घटना को लेकर एक अलग एंगल सामने आया है।

मनजीत कौर की 26 अगस्त को चंडीगढ़ PGI में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिवार के अनुसार, 3 जुलाई की रात उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में बुलाया गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। बाद में परिवार को उसके गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

मामले की जांच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने 10 सितंबर को कपूरथला निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पिंदा मुख्य आरोपी रिंकू का सहयोगी है। पूछताछ में पिंदा ने बताया कि घटना से पहले रिंकू और मनजीत कौर के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद जब वे सेक्टर-34 पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया।

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, मनजीत को कार से सेक्टर-34 स्थित एक पार्क के पीछे ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे आग लगा दी गई। इस खुलासे के बाद मामले में नया एंगल सामने आया है। इससे पहले यह बात सामने आई थी कि मनजीत कौर को अगवा कर मोरिंडा ले जाया गया था, जहां उसे पेड़ से बांधकर आग लगाने का आरोप था।

अब पुलिस फरार बताए जा रहे रिंकू और शुभी की तलाश में जुटी है। जांच एजेंसियां मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही हैं।

पुलिस उस वाहन की भी जांच कर रही है, जिसमें मनजीत कौर को ले जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सफेद रंग की स्विफ्ट कार को लेकर भी पुलिस सुराग जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आरोपों और तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। परमिंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद मिले नए सुरागों के आधार पर पुलिस अन्य संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments