HomeEntertainmentशहनाज गिल की फ्लाइट में आया तेज टर्बुलेंस, घबराकर करने लगीं ‘वाहेगुरु’...

शहनाज गिल की फ्लाइट में आया तेज टर्बुलेंस, घबराकर करने लगीं ‘वाहेगुरु’ का जाप, बोलीं- मुश्किल से बचे

मुंबई: अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फ्लाइट जर्नी का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सफर के दौरान विमान में तेज टर्बुलेंस का अनुभव देखने को मिला। वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस भी कुछ समय के लिए चिंतित नजर आए।

हवा में विमान हिलने लगा, शहनाज ने किया वाहेगुरु का जाप

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्लाइट के अंदर का वीडियो पोस्ट किया। क्लिप में विमान के टर्बुलेंस का सामना करने के दौरान की स्थिति दिखाई दे रही है। अचानक विमान के हिलने से सफर के दौरान कुछ देर के लिए माहौल असहज हो गया।

वीडियो में शहनाज ‘वाहेगुरु-वाहेगुरु’ का जाप करती सुनाई दे रही हैं। उनकी आवाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त वह घबराई हुई थीं। हालांकि, बाद में विमान सुरक्षित लैंड कर गया।

सुरक्षित लैंडिंग के बाद जताया आभार

वीडियो के साथ शहनाज ने अपनी भावनाएं भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘बहुत मुश्किल से बचे आज… हम सुरक्षित लैंड कर पाए, इसके लिए बहुत आभारी हूं। शुक्रिया वाहेगुरु।’

शहनाज की पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस ने कमेंट्स में उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई और उनके लिए दुआएं कीं। अभिनेत्री का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments