HomeEntertainment‘जेलर 2’ में विद्या बालन की धमाकेदार एंट्री, ‘कांता’ के लुक ने...

‘जेलर 2’ में विद्या बालन की धमाकेदार एंट्री, ‘कांता’ के लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म में सूरज वेंजारामूडु और एसजे सूर्या की झलक दिखाने के बाद अब मेकर्स ने विद्या बालन का पहला लुक भी जारी कर दिया है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस फिल्म में विद्या बालन ‘कांता’ के दमदार किरदार में नजर आएंगी।

मेकर्स की ओर से जारी वीडियो में विद्या बालन नीली साड़ी में सीढ़ियों से नीचे उतरती दिखाई देती हैं। उनके हाथ में जलती हुई सिगरेट है और वह बेहद बेबाक अंदाज में धुएं के छल्ले उड़ाती नजर आती हैं। वीडियो में अनिरुद्ध रविचंदर का दमदार बैकग्राउंड स्कोर इस पूरे सीन को और प्रभावशाली बनाता है। विद्या का यह अंदाज संकेत देता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी पावरफुल और दिलचस्प होने वाला है।

विद्या बालन के फर्स्ट लुक से पहले मेकर्स ने सूरज वेंजारामूडु के किरदार की झलक भी दिखाई थी। वीडियो में सूरज बेहद स्टाइलिश अंदाज में कार से उतरते हुए नजर आए। वहीं, एसजे सूर्या भी फिल्म में ‘बोधी’ नाम के किरदार में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब एसजे सूर्या और रजनीकांत बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।

15 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘जेलर 2’

‘जेलर 2’ का निर्देशन और लेखन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। पहले पार्ट में रजनीकांत के साथ रम्या कृष्णन और योगी बाबू सहित कई कलाकार नजर आए थे।

अब सीक्वल में विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु और एसजे सूर्या जैसे कलाकारों की एंट्री ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments