HomePunjabपत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा युवक, जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा युवक, जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

लुधियाना: देहलों थाना क्षेत्र के गांव सैयां कलां में ससुराल आए एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान संगरूर जिले के गग्गरपुर गांव निवासी मनदीप सिंह पुत्र लखमन सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच मनदीप सिंह ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत देहलों के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटियाला के निजी अस्पताल रेफर कर दिया।

पटियाला में उपचार के दौरान मनदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

देहलों थाना प्रभारी एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक की सास जसविंदर कौर को गिरफ्तार किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अन्य तथ्यों को भी जांच के दौरान सामने लाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments