HomePunjabपंजाब में CBI कार्रवाई के बाद सियासत गरम, भगवंत मान बोले- BJP...

पंजाब में CBI कार्रवाई के बाद सियासत गरम, भगवंत मान बोले- BJP घबराहट में कर रही जांच एजेंसियों का इस्तेमाल

चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कई जगहों पर हुई कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। CBI की टीम चंडीगढ़ स्थित 50 नंबर कोठी पहुंची, जिसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस के तौर पर किया जा रहा है। इसके अलावा मोहाली के फेज-11 में एक आईएएस अधिकारी के आवास और संगरूर के घराचों समेत पंजाब के कुछ अन्य स्थानों पर भी CBI की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।

इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। मान ने आरोप लगाया कि पंजाब में होने वाली चुनावी तैयारियों को देखते हुए BJP की ओर से केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ED और CBI के जरिए पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा सकती है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में उन्हें लगातार लोगों का समर्थन और प्यार मिल रहा है, जिसे देखकर BJP घबराहट में है। उनके मुताबिक, इसी वजह से जांच एजेंसियों के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद CBI की कार्रवाई

CBI की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में CBI को जांच आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई थी।

50 नंबर कोठी पर पहुंची टीम

चंडीगढ़ की 50 नंबर कोठी पर CBI टीम के पहुंचने से मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। यह परिसर फिलहाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी इस कोठी का इस्तेमाल कर चुके हैं।

पंजाब में एक साथ कई स्थानों पर हुई CBI की कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से और कार्रवाई की संभावना को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments