HomePunjabपंजाब में CBI की कार्रवाई, 50 नंबर कोठी समेत कई ठिकानों पर...

पंजाब में CBI की कार्रवाई, 50 नंबर कोठी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक साथ कई स्थानों पर हुई कार्रवाई से सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल हो रही 50 नंबर कोठी पहुंची। इसके अलावा मोहाली के फेज-11 में एक आईएएस अधिकारी के आवास पर भी टीम की कार्रवाई की सूचना है।

सिर्फ चंडीगढ़ और मोहाली ही नहीं, बल्कि संगरूर के घराचों समेत पंजाब के अन्य स्थानों पर भी CBI की टीमें पहुंचने की खबर सामने आई है। एक साथ कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जांच के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

CBI की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पंजाब सरकार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के CBI जांच के आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी है। दो दिन पहले हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में CBI को जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

50 नंबर कोठी पहुंची CBI टीम

चंडीगढ़ की 50 नंबर कोठी में CBI टीम के पहुंचने की सूचना ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। यह परिसर मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी इस कोठी का इस्तेमाल करते रहे हैं। उनके जाने के बाद इसे मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

CBI की ओर से पंजाब में कई स्थानों पर एक साथ की गई कार्रवाई के बाद इस मामले में जांच के आगे बढ़ने और आने वाले दिनों में और कार्रवाई होने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments