HomePunjabअमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन एक्टिविटी से हड़कंप, 3 फ्लाइट्स डायवर्ट

अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन एक्टिविटी से हड़कंप, 3 फ्लाइट्स डायवर्ट

अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार देर रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के आसमान में दो से तीन संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तुएं उड़ती दिखाई दीं। एहतियात के तौर पर रनवे ऑपरेशन रोक दिए गए, जबकि अमृतसर पहुंचने वाली तीन उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद रात करीब 10:15 बजे हवाई सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गईं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने परिसर और उसके आसपास आसमान में दो से तीन अज्ञात वस्तुओं को उड़ते हुए देखा। गतिविधि संदिग्ध लगने पर जवानों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए और हवाई परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

इस दौरान अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों के रूट बदलने पड़े। स्थिति का जायजा लेने और सुरक्षा समीक्षा के बाद रात करीब 10:15 बजे एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य कर दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में भी अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन गतिविधि सामने आई थी, जिसके चलते उस समय भी कुछ उड़ानें प्रभावित हुई थीं।

ये तीन उड़ानें हुईं डायवर्ट

1. मलेशिया एयरलाइंस (MH-118): कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया।

2. इंडिगो (6E-5028): मुंबई से अमृतसर आने वाली फ्लाइट को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया।

3. एयर इंडिया (AI-855): दिल्ली से अमृतसर आ रही फ्लाइट को वापस दिल्ली भेज दिया गया।

फिलहाल, संदिग्ध वस्तुओं की पहचान और घटना से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments