चंडीगढ़। आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाली हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। STF के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन पुलिसकर्मियों का चयन खुफिया जानकारी जुटाने और विशेष अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
चयनित पुलिसकर्मियों ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने से लेकर विदेश में छिपे गैंगस्टर को भारत लाने तक कई महत्वपूर्ण अभियानों में भूमिका निभाई है।
इंटेलिजेंस और स्पेशल ऑपरेशन श्रेणी में चयन
हरियाणा STF के 10 पुलिसकर्मियों को दो अलग-अलग श्रेणियों में पदक के लिए चुना गया है।
इंटेलिजेंस श्रेणी:
- एसएसपी वसीम अकरम
- डीएसपी प्रदीप
- सब-इंस्पेक्टर वरुण
- सिपाही वरुण जांगड़ा
स्पेशल ऑपरेशन श्रेणी:
- डीएसपी अमन कुमार
- सब-इंस्पेक्टर गौरव सिंह
- रणदीप सिंह
- कपिल
- संदीप
- सिपाही साजन सिंह
आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कार्रवाई रही अहम
STF के स्पेशल ऑपरेशन में चयन का एक प्रमुख आधार पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क के खिलाफ चलाया गया अभियान रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने खुफिया सूचनाओं, तकनीकी निगरानी और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से कई राज्यों में फैले नेटवर्क की गतिविधियों का पता लगाया।
इस अभियान में हरियाणा पुलिस ने पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीमों के साथ मिलकर काम किया। कार्रवाई के दौरान कुल 24 आतंकियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान को आतंकवाद के खिलाफ हरियाणा STF की महत्वपूर्ण सफलता माना गया।
जॉर्जिया से गैंगस्टर वेंकट गर्ग को लाने में निभाई भूमिका
हरियाणा STF की इंटेलिजेंस टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अहम सफलता हासिल की। टीम ने अंबाला निवासी गैंगस्टर वेंकट गर्ग को जॉर्जिया से भारत लाने की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वेंकट गर्ग हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और अवैध हथियारों से जुड़े 34 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसे 11 जून 2026 को भारत प्रत्यर्पित किया गया था। विदेश जाने से पहले उसके खिलाफ 23 मामले दर्ज थे, जबकि विदेश में रहने के दौरान 11 अन्य मामले भी सामने आए। इस तरह कुल 34 मामलों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
2024 में शुरू हुआ था केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को


