HomeHaryanaऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में करनाल के 28 वर्षीय युवक का हार्ट अटैक...

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में करनाल के 28 वर्षीय युवक का हार्ट अटैक से निधन, एक साल बाद भारत लाया जा रहा पार्थिव शरीर

करनाल। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रह रहे करनाल के 28 वर्षीय युवक शुभम चोपड़ा का दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। निधन के करीब एक साल बाद अब उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है। इस दुखद खबर के बाद से परिवार और पैतृक गांव में शोक की लहर है।
शादी के महज नौ महीने बाद हुआ था हादसा
शुभम चोपड़ा मूल रूप से करनाल के गांव ढाकवाला रोड़ान के रहने वाले थे और वर्तमान में उनका परिवार शहर के विकास नगर में रहता है। शुभम साल 2018 में मेलबर्न गए थे, जहां वह काम कर रहे थे और उन्हें वहां की स्थायी नागरिकता (PR) भी मिल चुकी थी। फरवरी 2025 में ही उनकी शादी हुई थी।
परिजनों के मुताबिक, शुभम को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। बीते तीन नवंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी के साथ करनाल पहुंचेगा पार्थिव शरीर
शुभम के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है, जो अमेरिका में रहता है। भाई और रिश्तेदारों के निरंतर प्रयासों के बाद अब शुभम का पार्थिव शरीर स्वदेश लाया जा रहा है। शुभम की पत्नी भी पार्थिव शरीर के साथ करनाल पहुंच रही हैं। जवान बेटे की मौत से माता-पिता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments