पंजाब में मामूली बहस खूनी संघर्ष में बदली, दो गुटों में जमकर चली ताबड़तोड़ गोलियां- तीन लोग जख्मी

Punjab

अमृतसर: मोहकमपुरा के कृष्णा नगर इलाके में आज दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई। इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान सागर, विशू और मनप्रीत के रूप में हुई है।

डीएसपी गगनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों गुट बुधवार रात करीब 1 बजे एक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान किसी आपसी मतभेद को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामूली झगड़ा एक गंभीर लड़ाई में बदल गया।

विवाद बढ़ने पर झगड़े के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *