HomePunjabजालंधर में टायर कंपनी की आड़ में बिक रहे थे Woodland के...

जालंधर में टायर कंपनी की आड़ में बिक रहे थे Woodland के नकली जूते, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में स्टॉक बरामद

जालंधर: जालंधर के सुच्ची पिंड इलाके में एक टायर कंपनी द्वारा मशहूर ब्रांड वुडलैंड के नकली जूते बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। वुडलैंड कंपनी की शिकायत पर थाना रामामंडी की पुलिस ने एक टायर कंपनी पर छापेमारी (रेड) की। इस दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में वुडलैंड के नकली जूतों के जोड़े बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए वुडलैंड कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें काफी समय से बाजार में उनके ब्रांड के नकली जूते बेचे जाने की सूचना मिल रही थी, जिसको लेकर वे अपने स्तर पर जांच कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि जालंधर के सुच्ची पिंड स्थित ‘स्पीडवे टायर ट्रेड कंपनी’ द्वारा वुडलैंड के नकली जूतों की बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही है।

इसके बाद, कंपनी के प्रतिनिधियों ने तुरंत मामले की सूचना संबंधित थाना रामामंडी की पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही रामामंडी पुलिस ने सुच्ची पिंड में उक्त कंपनी पर रेड की। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से भारी मात्रा में वुडलैंड के नकली जूते बरामद हुए।

पुलिस ने इस मामले में कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments