पंजाब में होटल मालिक के बेटे पर गोलियों की बौछार, इस इनामी गैंगस्टर पर लगा आरोप

Punjab

जीरकपुर: मोहाली के जीरकपुर में पटियाला हाईवे पर सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक होटल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों का निशाना होटल मालिक का बेटा था, जिसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इस फायरिंग में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यह पूरी घटना दोपहर करीब सवा एक बजे जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित होटल एमएम क्राउन के सामने हुई। बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने होटल मालिक के बेटे गगन को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जिस युवक पर हमला हुआ, वह हरियाणा के यमुना नगर का रहने वाला है और होटल एमएम क्राउन के मालिक का बेटा है। पीड़ित गगन ने पुलिस को बताया कि उस पर गोली चलाने वाले को वह जानता है। गगन ने हमलावर की पहचान यमुना नगर के ही रहने वाले इनामी गैंगस्टर शुभम पंडित के रूप में की है। पुलिस अब इस गैंगवार एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *