जालंधर में ‘हिंद दी चादर’ के नगर कीर्तन का ऐतिहासिक स्वागत, 11 रूट डायवर्ट और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

Punjab

अमृतसर/जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पूरब को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का रविवार देर रात जालंधर पहुंचने पर भव्य और रूहानी स्वागत किया गया। गुरदासपुर से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन कपूरथला और करतारपुर होते हुए जालंधर में प्रवेश कर गया। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने संगत का स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगमन पर पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना रहा और जगह-जगह कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और लंबी यात्रा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। ट्रैफिक पुलिस ने 11 रूट डायवर्ट किए हैं ताकि जाम की स्थिति न बने। इसके अलावा, छात्रों और कर्मचारियों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी। सुरक्षा के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पहरा लगा दिया है और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। नगर कीर्तन के दौरान संगत ने पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा प्रकट की और ‘बोले सो निहाल’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *