गुरु नगरी में श्रद्धालुओं के लिए बिछी पलकें, श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 तक सजेगा धार्मिक महाकुंभ

Punjab

 श्री आनंदपुर साहिब: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब पूरी तरह सज चुकी है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने तैयारियों का जायजा लेते हुए बताया कि देश-विदेश से आने वाली संगत के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समागमों की शुरुआत 23 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के साथ होगी। इसी दिन विरासत-ए-खालसा में प्रदर्शनी का उद्घाटन और सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शाम को ड्रोन शो और कीर्तन दरबार संगत को निहाल करेंगे।

24 नवंबर को कीरतपुर साहिब से ‘सीस भेंट नगर कीर्तन’ निकाला जाएगा और हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा। इसी दिन भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। 25 नवंबर को ‘सरबत दा भला’ समागम के साथ मुख्य कार्यक्रमों का समापन होगा। संगत की सुविधा के लिए 10,000 लोगों की क्षमता वाली दो टेंट सिटीज बनाई गई हैं। आवागमन के लिए 500 ई-रिक्शा और शटल बसों का इंतजाम है। सुरक्षा के लिहाज से 8,000 पुलिसकर्मी, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन तैनात किए गए हैं, ताकि संगत सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *