ऐतिहासिक फैसला: अमृतसर, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब बने ‘पवित्र शहर’, मांस-शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

Punjab

 चंडीगढ़: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के वॉल्ड सिटी, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इन शहरों में अब मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सिखों के पांच तख्तों में से पंजाब स्थित तीन तख्त वाले शहरों के सम्मान में लिया गया फैसला है। उन्होंने बताया कि इन शहरों के सर्वांगीण विकास, सफाई और सुरक्षा के लिए एक सर्व-धर्म समिति का गठन किया जाएगा। सरकार इसके लिए विशेष बजट का प्रावधान करेगी और केंद्र से भी फंड की मांग करेगी। मान ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण स्पर्श धरती का सम्मान करना हर पंजाबी का फर्ज है और यह कदम धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *