‘कैप्टन-बादल की मैच फिक्सिंग ने पंजाब को लूटा’, चीमा बोले- 20 साल से जारी है यह साजिश

Punjab

चंडीगढ़: आम आदमी पा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि दोनों परिवार पिछले 20 सालों से मिलीभगत कर पंजाब को लूट रहे हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2002 से 2022 तक इन दोनों परिवारों ने बारी-बारी से सत्ता संभाली और एक-दूसरे के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला। उन्होंने खुलासा किया कि कैप्टन सरकार के दौरान बादल परिवार पर 4000 करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति के केस दर्ज हुए थे, लेकिन कार्रवाई में जानबूझकर देरी की गई और बाद में अकाली सरकार आते ही सारे केस रफा-दफा कर दिए गए।

चीमा ने कहा कि बेअदबी मामलों में भी दोनों सरकारों ने जनता को गुमराह किया। उन्होंने कैप्टन को ‘दल-बदलू राजनीति का मास्टर’ बताया और कहा कि वे कांग्रेस में रहते हुए भी भाजपा के इशारे पर काम करते थे। चीमा ने दावा किया कि ‘आप’ सरकार ने पिछली सरकारों के माफ़िया राज को खत्म कर दिया है और 50,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की जनता इन परिवारों की चालों को समझ चुकी है और अब उन्हें दोबारा सत्ता में आने का मौका नहीं देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *