HomePunjabविजिलेंस का एक्शन: वक्फ बोर्ड का रेंट कलेक्टर 3 लाख की रिश्वत...

विजिलेंस का एक्शन: वक्फ बोर्ड का रेंट कलेक्टर 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड के एक रेंट कलेक्टर को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी मोहम्मद इकबाल फिरोजपुर जिले के जीरा में तैनात था। उसने एक गुरुद्वारे के ग्रंथी से जमीन का कब्जा देने के बदले 5.40 लाख रुपये की मांग की थी और पहले ही 70 हजार रुपये ले चुका था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सरकारी फीस के चेक जमा कर दिए थे, लेकिन रेंट कलेक्टर रिश्वत के बिना काम नहीं कर रहा था। विजिलेंस ने जाल बिछाकर आरोपी को दूसरी किस्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके दफ्तर से शिकायतकर्ता के जमा किए गए चेक भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments