लाडोवाल में बनेगा हाई-टेक बागवानी केंद्र, मंत्री भगत ने किया उद्घाटन

Punjab

लुधियाना: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने लाडोवाल में एक अत्याधुनिक ‘बागवानी तकनीक विकास केंद्र’ स्थापित करने की घोषणा की है। राज्य स्तरीय सेमिनार का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों के लिए ‘वन-स्टॉप नॉलेज सेंटर’ होगा, जहां उन्हें फल, सब्जी और फूलों की खेती की नवीनतम तकनीकों का लाइव डेमो मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि मान सरकार किसानों को गेहूं-धान के चक्र से निकालकर उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से बागवानी अपनाने की अपील की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रदर्शनी में जीपीएस आधारित ऑटो-स्टीयरिंग और डिजिटल मिट्टी जांच जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे किसानों ने काफी सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *