जालंधर: जालंधर शहर के मेयर विनीत धीर के पिता विनोद धीर का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विनोद धीर को घर पर अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद मेयर विनीत धीर उन्हें तुरंत इलाज के लिए टैगोर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली भी टैगोर अस्पताल पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। आवश्यक से विनोद धीर के शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान ले जाया गया, जहां विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के दुख साझा करने के लिए पहुंच रहे हैं।
