21 दिनों के लिए बंद रहेगी सिद्धवां नहर, पुल निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Punjab

चंडीगढ़ : पंजाब के जल संसाधन विभाग ने सिद्धवां नहर को 21 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पुलों के निर्माण कार्य करवाने के लिए सिद्धवां नहर 7 जनवरी से 27 जनवरी, 2026 तक (दोनों दिन सहित) 21 दिनों के लिए बंद रहेगी।
यह आदेश पंजाब कैनाल एवं ड्रेनेज एक्ट, 2023 (भाग-3) के अंतर्गत जारी नियमों के नियम 61 के तहत जारी किए गए हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *