‘The 50’ में सपना चौधरी का चला ‘चक्रव्यूह’, यूट्यूबर अदनान शेख से हुई जबरदस्त Fight

Entertainment Haryana

नई दिल्ली: कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘The 50’ में अब धमाका होने वाला है। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी, जो शो के प्रीमियर से नदारद थीं, अब मंगलवार के एपिसोड में अपने पुराने ‘बिग बॉस’ वाले तेवर दिखाती नजर आएंगी। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सपना और मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख के बीच तीखी बहस और हाथापाई जैसी नौबत आती दिख रही है।

क्या है पूरा विवाद?

शो में एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को ‘लायन’ द्वारा छिपाए गए 40 सेफ कार्ड्स खोजने थे। एरीना में रखे सामान को तोड़कर इन कार्ड्स को हासिल करना था, ताकि खिलाड़ी अनसेफ जोन से बच सकें। इसी छीना-झपटी के बीच सपना चौधरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

सपना ने उठाया ‘मर्दानगी’ पर सवाल, अदनान ने भी की बदतमीजी

सपना ने अदनान पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए कहा:

 “दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने का? पहले चीटिंग करता है और फिर यहाँ अपनी मर्दानगी दिखाता है!”

 

इस बात पर अदनान शेख भी भड़क गए और उन्होंने मर्यादा लांघते हुए कहा:

 “चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह, चल निकल यहाँ से।”

“ऐसा मारूंगी ना…” सपना ने दी खुली चेतावनी

अदनान के बात करने के लहजे से नाराज सपना ने आपा खो दिया और उन्हें धमकी देते हुए कहा, “ऐसा मारूंगी ना, अगर बाहर मिला तो! नहीं खेलना मुझे ऐसा गेम, ऐसी की तैसी…”। हालांकि, बाकी कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराने की कोशिश की।

फैंस को याद आया ‘बिग बॉस’ का अवतार

सपना चौधरी को सालों बाद किसी रियलिटी शो में देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। अदनान, जो इससे पहले ‘बिग बॉस OTT’ में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, यहाँ शुरुआत से ही विवादों में घिर गए हैं। वहीं, सपना का यह एग्रेसिव अवतार देख लोग उनके पुराने बिग बॉस के दिनों को याद कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *