HomeEntertainment'The 50' से बाहर होते ही वंशज सिंह का फूटा गुस्सा

‘The 50’ से बाहर होते ही वंशज सिंह का फूटा गुस्सा

नई दिल्ली: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए अनोखे रियलिटी शो ‘The 50’ ने पहले ही दिन से विवादों का रुख कर लिया है। 50 कंटेस्टेंट्स और 50 दिनों के इस कड़े मुकाबले में पहले ही दिन वंशज सिंह को शो से बाहर होना पड़ा। रॉयल पैलेस से विदा होते ही वंशज ने सोशल मीडिया पर अपने को-कंटेस्टेंट्स प्रंस नरूला और करण पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रिंस नरूला पर ‘दोगलेपन’ का आरोप

वंशज ने प्रिंस नरूला पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘दोगला’ और ‘पाखंडी’ करार दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा:

 “मैं प्रिंस नरूला हूं… मैं हर साल हजारों बच्चों को प्रभावित करने का दावा करता हूं, लेकिन असल में मैं वही राजनीति और ग्रुपबाजी करता हूं जिसके खिलाफ खड़ा होने का नाटक करता हूं। मुझे सिर्फ इसलिए बाहर निकाला गया क्योंकि मैं प्रिंस से बात नहीं करता था।”

 

इतना ही नहीं, वंशज ने प्रिंस की टीम के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट्स भी लीक कर दिए हैं, जिसमें टीम उनसे पोस्ट डिलीट करने और इसे सिर्फ एक गेम की तरह लेने की गुजारिश कर रही है।

करण पटेल को दी ‘वृद्धाश्रम’ भेजने की सलाह

22 वर्षीय वंशज का सबसे तीखा हमला टीवी के दिग्गज अभिनेता करण पटेल पर था। करण की फोटो शेयर करते हुए वंशज ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा:

* “तुम्हें तो वृद्धाश्रम भेज देना चाहिए।”

* “उम्मीद है कि तुम्हारे कमजोर और बूढ़े जोड़ों में आज दर्द होगा।”

* “तुमने जिंदगी भर के लिए एक दुश्मन बना लिया है, अगले 10 साल तक तुम्हें मेरा नाम याद रहेगा, बेवकूफ बूढ़े।”

क्या है ‘The 50’ का कॉन्सेप्ट?

यह शो अपने बिल्कुल नए फॉर्मेट के कारण चर्चा में है। इसमें 50 कंटेस्टेंट्स एक साथ एक घर में रहते हैं और हर दिन एक खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ता है। वंशज सिंह पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिनका सफर शुरू होते ही खत्म हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments