जालंधर हत्याकांड: मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या

Punjab

Punjab Desk: जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के ठीक बाहर हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लकी ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी अचानक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक कई गोलियां दागीं, जिनमें से पांच गोलियां ओबेरॉय को लगीं। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *