नई दिल्लीः आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीमें आमने-सामने हैँ। इसी बीच टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के बॉलर उस्मान तारिक को लेकर हो रही है। मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक के स्वस्थ होकर मैच खेलने की बात कही, जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा वो चाहते हैं तो ऐसा जरूर होगा। टी20 विश्वकप में पाकिस्तान टीम हमेशा भारत के सामने घुटने टेकते आई है।
50 ओवर फॉर्मेट वाले विश्वकप में तो पाक टीम आज तक भारत के धुरंधरों से एक मुकाबला नहीं जीत पाई है। टी20 विश्वकप में उसे एकमात्र जीत मिली थी। दोनों के बीच टी20 विश्वकप में 8 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 7 और पाक टीम को 1 जीत मिली है। शनिवार को जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से हैंडशेक (Handshake) को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपनी सिग्नेचर मुस्कान के साथ जवाब दिया। सूर्या ने कहा, ‘अभी इसके लिए 24 घंटे का इंतजार कीजिए। इस पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं?
