HomeHaryanaहरियाणा के सरकारी स्कूलों में 45 करोड़ की मुफ्त किताबें

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 45 करोड़ की मुफ्त किताबें

Haryana Desk: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् ने कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों का इंतजाम कर लिया है। भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस मद में 45.05 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी है। यह किताबें हर साल की तरह ‘समग्र शिक्षा’ अभियान के तहत दी जा रही हैं।

15 अप्रैल तक सभी बच्चों को मिलेंगी किताबें

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद किताबों की छपाई और सप्लाई का काम शुरू हो गया है। विभाग ने सभी संबंधित फर्मों को निर्देश दिए हैं कि 15 अप्रैल 2026 तक किताबों की सप्लाई का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके।

इन जिलों में पहुंच चुका है स्टॉक

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, कई जिलों में किताबों की सप्लाई जिला स्तर पर पूरी हो चुकी है। इनमें अम्बाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। बाकी जिलों और स्कूलों तक भी तय समय सीमा के भीतर किताबें पहुंचाने का काम जारी है।

शिक्षा मंत्री खुद रख रहे हैं नजर

शिक्षा मंत्री का कार्यालय इस पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है। विभाग और सप्लाई करने वाली कंपनियों के बीच तालमेल बिठाया गया है ताकि सत्र शुरू होते ही हर विद्यार्थी के हाथ में अपनी पाठ्य पुस्तकें हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments