HomeHaryanaईरान-इजराइल युद्ध का असर: दोहा से 500 भारतीयों की वतन वापसी

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: दोहा से 500 भारतीयों की वतन वापसी

Haryana Desk: ईरान और इजराइल के बीच जारी भीषण युद्ध और लगातार हो रही बमबारी के कारण खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच दोहा में फंसे करीब 500 भारतीयों का दल अब सुरक्षित भारत लौट रहा है। रोहतक के गांव मायना के रहने वाले सुरेंद्र (उर्फ काला) ने बताया कि सभी भारतीय कतर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और उन्हें बोर्डिंग पास मिल गया है।

आंखों देखा हाल: आसमान में दिखती थीं मिसाइलें

सुरेंद्र ने पिछले दिनों कई वीडियो शेयर किए थे, जिनमें आसमान में मिसाइलें उड़ती दिखाई दे रही थीं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी से ही वहां भारतीय नागरिक काफी डरे हुए थे। उनके होटल से मात्र 40 किलोमीटर दूर मिसाइलें गिर रही थीं और बमबारी की गूंज लगातार सुनाई दे रही थी।

अनिल विज ने बढ़ाया था हौसला

संकट के इस समय में हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने वीडियो कॉल के जरिए वहां फंसे युवकों से बात की थी। 9 मार्च और फिर 19 मार्च को विज ने सुरेंद्र के साथ-साथ अंबाला के पारस और सोनीपत के अमित का कुशलक्षेम जाना था और उन्हें सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिया था।

हरियाणा के कई युवक आ रहे हैं घर

सुरेंद्र के साथ लौटने वाले इस दल में हरियाणा के कई जिलों के युवा शामिल हैं। इनमें अंबाला से पारस, कैथल से मंदीप, पानीपत से रवि और सोनीपत से अमित मुख्य रूप से शामिल हैं। इन सभी के साथ अन्य भारतीय भी अब फ्लाइट लेकर सुरक्षित अपने घर लौट रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments