HomeHaryanaहरियाणा में LPG की कोई कमी नहीं: सरकार का बड़ा बयान

हरियाणा में LPG की कोई कमी नहीं: सरकार का बड़ा बयान

Haryana Desk: हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर ने साफ किया है कि राज्य में एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। नागरिकों को किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने या पैनिक (घबराने) की ज़रूरत नहीं है। सरकार गैस की कालाबाजारी और अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

अब तक की गई कार्रवाई में सरकार ने 8 एफआईआर दर्ज की हैं और 52 लोगों को संलिप्त पाया है। इस दौरान कुल 825 घरेलू सिलेंडर और 3 गाड़ियाँ जब्त की गई हैं। मंत्री ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट के युद्ध जैसे हालात का बहाना बनाकर जो भी लोग अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जब्त किए गए सिलेंडरों में झज्जर से 131, महेंद्रगढ़ से 109 और रोहतक से 98 सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला, गुरुग्राम, फतेहाबाद और करनाल जैसे कई अन्य जिलों में भी छापेमारी कर सिलेंडर पकड़े गए हैं। फरीदाबाद और सोनीपत में भी पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।

सप्लाई की बात करें तो पिछले 6 दिनों में राज्य भर में 61,000 से ज्यादा घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी दी गई है। वर्तमान में हरियाणा के बॉटलिंग प्लांट्स पर लगभग 9.82 लाख घरेलू और 1.79 लाख कमर्शियल सिलेंडरों का बड़ा स्टॉक मौजूद है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी बड़ी कंपनियों के पास पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार है। राज्य में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है और किसी भी जिले में किल्लत जैसी स्थिति नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments