IPL 2026: विराट कोहली के निशाने पर महा-रिकॉर्ड

Sports

Sports Desk: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाली है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस ओपनिंग मैच को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है, क्योंकि एक बार फिर विराट कोहली मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

300 छक्कों के क्लब में एंट्री की तैयारी
इस सीजन में विराट कोहली के पास एक बेहद खास और अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। कोहली अब तक आईपीएल इतिहास में 291 छक्के जड़ चुके हैं और वह ‘300 छक्कों’ के जादुई आंकड़े से मात्र 9 छक्के दूर हैं। यदि वह इस सीजन में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

छक्कों की रेस में दिग्गज
अब तक आईपीएल के इतिहास में केवल दो ही बल्लेबाज 300 से ज्यादा छक्के लगा पाए हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। विराट के बाद इस सूची में एमएस धोनी (264 छक्के) और एबी डिविलियर्स (251 छक्के) का नाम आता है।

आईपीएल में कोहली का दबदबा
37 वर्षीय विराट कोहली साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। वह आईपीएल के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले सीजन से आज तक एक ही फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। अब तक खेले गए 267 मैचों में कोहली ने 39.5 की औसत से रिकॉर्ड 8,661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *