HPSC पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा 10 मई को: पहली भर्ती पूरी होने से पहले ही दूसरी का विज्ञापन जारी

Haryana

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस के पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम (Schedule) जारी कर दिया है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तक परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या स्पष्ट नहीं की गई है।

एचपीएससी के इतिहास में पहली बार

इस भर्ती प्रक्रिया में एक अनोखा संयोग देखने को मिला है। एचपीएससी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से पहले ही उसी पद के लिए दूसरी भर्ती का विज्ञापन निकाल दिया गया हो। गौरतलब है कि नई भर्ती में एससी (SC) पदों का वर्गीकरण भी नहीं किया गया है, जिसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

पुरानी भर्ती का गणित: 1672 पद रह गए थे खाली

साल 2023 में हरियाणा कैडर के 1633 और मेवात कैडर के 78 पदों के लिए भर्ती शुरू हुई थी। इस परीक्षा में लगभग 5,000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, लेकिन 35 प्रतिशत के कड़े क्राइटेरिया के कारण केवल 39 उम्मीदवार ही पास हो सके। भारी संख्या में पद खाली रहने के कारण आयोग ने युवाओं के विरोध से पहले ही 1672 पदों के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया।

पदों का वर्तमान वर्गीकरण (हरियाणा व मेवात कैडर)

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है:

कैडर कुल पद जनरल एससी (SC) बीसीए (BCA) बीसीबी (BCB) ईडब्ल्यूएस (EWS)
हरियाणा कैडर 1594 859 327 163 82 163
मेवात कैडर 78 43 15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *