जालंधर: पंजाब में गर्मी की दस्तक के साथ ही पावरकॉम (PSPCL) ने रखरखाव और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके कारण जालंधर के निवासियों को अगले कुछ दिनों तक भीषण कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार, मरम्मत का यह कार्य 30 अप्रैल तक चलेगा, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में रोजाना 4 से 5 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
प्रमुख अपडेट्स:
-
अवधि: मरम्मत कार्य 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
-
समय: रोजाना औसतन 4 से 5 घंटे की कटौती।
-
अपील: बिजली कट के दौरान पानी की किल्लत हो सकती है, इसलिए विभाग ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है।
बुधवार (आज) इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल:
ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां, एल्डिको ग्रीन, बसंत विहार, जालंधर एनक्लेव, कृष्णा कॉलोनी, मॉडल टाउन, गोले मार्केट और लाडो वाली रोड। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ढोंगरी, सिकंदरपुर, लेसरीवाल, जगरावा, महमदपुर, माधर और मुरादपुर में भी सप्लाई बंद रहेगी।
आने वाले दिनों का शेड्यूल (23 से 25 अप्रैल):
23 अप्रैल (वीरवार):
-
दीप नगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर क्षेत्र, पीएपी क्वार्टर्स, अमन गार्डन, कमल पार्क, न्यू गोविंद नगर।
-
गिल कॉलोनी, प्रकाश एनक्लेव, आर्मी एनक्लेव, सिल्वर रेजिडेंसी, रेडरोज कॉलोनी, दादर मोहल्ला, 23 मोहल्ला, टावर एनक्लेव फेज-3, मलको गेट, खुरला किंगरां, रामेश्वर कॉलोनी, गुरु रविदास मार्केट, आबादपुरा और जंडू सिंघा मार्केट।
24 अप्रैल (शुक्रवार):
-
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
-
इलाके: सोफी पिंड, जेपी नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, चोपड़ा कॉलोनी, गुरुनानक नगर, लसूड़ी मोहल्ला, अंबेडकर नगर, बादशाहपुर, कुक्की ढाब, सुदामा विहार, रॉकी कॉलोनी, रेजिडेंसी विहार और मकसूदपुर।
25 अप्रैल (शनिवार):
-
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
-
इलाके: आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कॉम्प्लेक्स।
जनता की परेशानी
पिछले तीन दिनों से हो रही अघोषित कटौती ने पहले ही लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिन में 3 से 4 बार लगने वाले झटकों और अब लंबे आधिकारिक कटों के कारण लगभग 45 हजार की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित होने की संभावना है। पावरकॉम के इंजीनियरों का कहना है कि गर्मी के पीक सीजन में निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य अनिवार्य है।