Entertainment Desk: साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से रातों-रात सुपरस्टार बनीं अमीषा पटेल आज भी अपने ग्लैमरस अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। 50 का आंकड़ा पार करने के बाद भी अमीषा एकदम सिंगल हैं और अपनी लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। फैंस अक्सर यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि बॉलीवुड की यह खूबसूरत हसीना आखिर शादी कब करेगी? शादी का तो फिलहाल पता नहीं, लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में अमीषा ने खुलकर बताया कि उन्हें अपनी जिंदगी में कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए।
कम अमीर पार्टनर से शादी? अमीषा का कड़क जवाब
इंटरव्यू के दौरान जब अमीषा से पूछा गया कि क्या वो किसी ऐसे इंसान से शादी करेंगी जो उनसे कम कामयाब या कम अमीर हो? इस पर एक्ट्रेस ने बेहद प्रैक्टिकल जवाब दिया।
अमीषा ने कहा:
“मैं पास्ट में एक ऐसे रिश्ते में रह चुकी हूँ जहाँ सामने वाला मुझसे कम सक्सेसफुल था, मगर हमारा रिश्ता इस वजह से नहीं टूटा था। मेरे लिए पैसा कभी सबसे जरूरी चीज नहीं रहा, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि मैं शादी के बाद एक समझौता भरी जिंदगी जीऊं।”
एक्ट्रेस ने अपनी लाइफस्टाइल पर बात करते हुए साफ कहा कि एक स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग उन्हें बचपन से मिला है और एक उन्होंने अपनी खुद की मेहनत से बनाया है। उन्होंने जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। अमीषा ने आगे कहा:
“अब अगर मुझे अपनी बाकी की जिंदगी सुकून से जीनी है, तो मैं झूठ क्यों बोलूं? आज अगर मेरा मन 10 दिन के लिए लंदन या न्यूयॉर्क जाकर छुट्टियां बिताने का करे, तो मैं वहां बिना किसी रोक-टोक के जाना चाहती हूं। इसलिए मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो ये सब अफोर्ड कर सके। इतनी मेहनत के बाद मैं यह डिजर्व करती हूं। मैं किसी भी रिश्ते में ‘मम्मा’ (देखभाल करने वाली) बनकर नहीं रह सकती।”
आधी उम्र के लड़कों से आते हैं शादी के प्रपोजल!
इसी बातचीत में अमीषा ने एक और दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आज भी उन्हें खुद से आधी उम्र के यानी बहुत छोटे लड़कों से शादी के प्रपोजल आते हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अपने से छोटे लड़के को डेट करने के लिए तैयार हैं? तो अमीषा ने समझदारी भरा जवाब देते हुए कहा, “मेरे लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। सामने वाले का दिमाग मैच्योर होना चाहिए। मैच्योरिटी का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता, कई बार बड़ी उम्र के लोग भी बच्चों जैसी हरकतें करते हैं।”
विक्रम भट्ट संग अफेयर पर भी की बात
अमीषा पटेल की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। उनका सबसे लंबा और चर्चित रिलेशनशिप मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ था। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के सेट पर हुई थी और दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। बाद में अमीषा ने खुद यह बात मानी थी कि इस रिश्ते को जगजाहिर करने की वजह से उनके फिल्मी करियर को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad