मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान अपनी दरियादिली के साथ-साथ अपने कड़क मिजाज और गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। इस बार उनके गुस्से का शिकार मुंबई के पैपराजी (फोटोग्राफर्स) को होना पड़ा है। मुंबई के माहिम स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैप्स पर बुरी तरह भड़कने के बाद, अब सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर मीडिया को कड़ी चेतावनी दी है।

सलमान खान ने अस्पतालों के बाहर फोटोग्राफर्स के असंवेदनशील व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ सेल्फी पोस्ट करते हुए गुस्से से भरा एक लंबा नोट लिखा है।

“किसी के दर्द और नुकसान से पैसा कमाना बंद करो”

सलमान खान ने अपनी पोस्ट में साफ किया कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सम्मान किया है और यह सुनिश्चित किया है कि फोटोग्राफर्स की रोजी-रोटी चलती रहे, लेकिन किसी के मुश्किल पलों का तमाशा बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक्टर ने लिखा:

“अगर मैं किसी अस्पताल में किसी प्रेस को अपने दर्द को एंजॉय करते हुए देखूं… जिस प्रेस के लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिससे बातचीत की, जिसकी परवाह की ताकि वे अपनी रोजी-रोटी कमा सकें; लेकिन अगर वही लोग मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… तो चुप रहो, इसे एंजॉय मत करो।”

“तस्वीर जरूरी है या इंसान की जिंदगी?”

अपनी अपकमिंग फिल्म का जिक्र करते हुए सलमान ने बेहद तल्ख लहजे में सवाल उठाया कि क्या किसी सेलिब्रिटी की एक फोटो किसी इंसान की जान से ज्यादा कीमती है?

उन्होंने आगे लिखा, “भाई भाई भाई मातृभूमि… पिक्चर की मां की आंख, तस्वीर जरूरी है या जिंदगी? ऐसे मैं सौ जला दूंगा। एक भाई के दुख पर अगली बार मेरे साथ कोशिश करके देख लेना… बस कोशिश कर लेना। जब तुम्हारा कोई अपना अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा होगा, तो क्या मैं वहां आकर ऐसा ही रिएक्शन दूंगा?”

“जेल में डालोगे? हा हा हा…”

फोटोग्राफर्स को किसी की मजबूरियों और भावुक पलों का फायदा उठाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए सलमान ने याद दिलाया कि वे आज भी पूरी तरह फॉर्म में हैं। भाईजान ने लिखा, “साठ साल का हो गया हूँ, लेकिन लड़ना नहीं भूला, यह बात अच्छी तरह याद रख लेना। जेल में डालोगे? हा हा हा…”

क्या था पूरा मामला? क्यों वायरल हुआ अस्पताल का वीडियो?

दरअसल, सोशल मीडिया पर हिंदुजा अस्पताल के बाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।

सलमान खान का वर्क फ्रंट (Upcoming Movies)

विवादों से इतर, सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *