साइबर आतंकवाद के नेटवर्क का भंडाफोड़: कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब पुलिस की बहादुरी को सराहा

Punjab Desk: आप ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ कीआम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ की।

 

शुक्रवार को अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार शुरू से ही वादा करती रही है कि आतंक फैलाने, फायरिंग करने, धमाके करने या किसी भी तरह से राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि आज के दौर में साइबर आतंकवाद एक नई बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां दी जाती रही हैं। इस चुनौती का बहादुरी से सामना करते हुए अमृतसर पुलिस के बहादुर जवानों ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

 

धालीवाल ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति 30 साल का युवक है, जिसके पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों और राज्यों से संपर्क थे। यह व्यक्ति एक बड़े गैंग का हिस्सा था, जो ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आतंक फैलाता रहा। यह वही व्यक्ति है जिसने पंजाब सचिवालय, विधानसभा और श्री दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी दी थी।

 

धालीवाल ने साफ कहा कि साइबर आतंकवाद को कंट्रोल करना आम आतंकवाद से कहीं ज़्यादा मुश्किल काम है, क्योंकि अमेरिका, कनाडा या किसी भी देश में बैठा कोई भी व्यक्ति साइबर माध्यम से धमकियां दे सकता है। इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने इस चुनौती में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने पंजाब और अमृतसर के लोगों को मैसेज दिया कि घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान का ज़िक्र करते हुए धालीवाल ने कहा कि मान सरकार ने बड़े-बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जो पिछली किसी सरकार के समय में नहीं हुआ। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब की 332 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को मॉडर्न एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी और हथियार देने की भी अपील की, जो अब तक नहीं दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles