पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: 28 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट, कल झेलनी होगी भीषण लू

 पंजाब डेस्क: पंजाब में इन दिनों आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच प्रदेश वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, आगामी 28 मई से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

कल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’, रहें सावधान

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कल यानी 27 मई को पंजाब के अधिकतर इलाकों में भीषण लू (Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा। इसके लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बेहद सावधान रहें और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

28 से 30 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 28 मई से पंजाब का मिजाज बदलेगा। विभाग ने 28 से 30 मई के लिए आंधी-तूफान का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है:

  • 28 मई: राज्य में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका है।

  • 29 और 30 मई: पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रफ्तार पकड़ती हवाओं के बीच कुछ सीमित इलाकों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

बदलते मौसम और मौजूदा हीटवेव को देखते हुए स्वास्थ्य और मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे दोपहर के वक्त सीधे धूप में जाने से बचें, शरीर में पानी की कमी न होने दें और मौसम के पल-पल बदलते हालातों को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा या काम की योजना बनाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *