आदमपुर नगर कौंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, 13 में से 10 सीटों पर कब्जा

Punjab Desk: आदमपुर में हुए नगर कौंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के आदमपुर हलका इंचार्ज पवन टीनू ने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इसे आम लोगों की जीत बताया।

 

पवन टीनू ने कहा कि आदमपुर की जनता ने विकास, ईमानदार राजनीति और जनहित की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पारंपरिक राजनीति को नकारते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह रही कि आदमपुर से कांग्रेस के प्रधान को भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा। भ्रष्ट शासन का अंत हो गया।

 

उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक नेता या पार्टी की नहीं, बल्कि आदमपुर के हर उस आम नागरिक की जीत है जिसने बदलाव और विकास के लिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि जनता ने साफ संदेश दिया है कि वह अब भ्रष्टाचार और झूठी राजनीति से तंग आ चुकी है और विकास चाहती है।

 

पवन टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विजयी उम्मीदवार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करेंगे। नगर कौंसिल के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान दिन-रात मेहनत की। इस अवसर पर विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

आदमपुर में आम आदमी पार्टी की इस बड़ी जीत को आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *