HomeUncategorizedIND vs IRE & ENG: श्रेयस अय्यर होंगे भारत का नया टी-20...

IND vs IRE & ENG: श्रेयस अय्यर होंगे भारत का नया टी-20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव की छुट्टी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया का अगला टी-20 कप्तान कौन होगा, इस पर जारी लंबा सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। इस महीने 26 जून से शुरू हो रही आयरलैंड सीरीज और 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारत का नया टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर को चुना गया है। वहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह अब युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम के नए उपकप्तान होंगे।

बीसीसीआई (BCCI) की एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस फैसले पर अंतिम मुहर लग जाएगी, जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर बाकी सेलेक्टर्स से बात कर टीम का आधिकारिक एलान करेंगे।

सूर्यकुमार यादव को क्यों हटाया गया?

हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन उनके व्यक्तिगत खराब फॉर्म ने सिलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया।

  • आईपीएल 2026 का फ्लॉप शो: आईपीएल 2026 में सूर्या का बल्ला पूरी तरह शांत रहा। उन्होंने 13 मैचों में महज 20.76 की मामूली औसत से सिर्फ 270 रन बनाए।

  • भविष्य की योजनाएं: बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने मौजूदा फॉर्म और भविष्य के रोडमैप को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में यह बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। सूर्या को इस फैसले की जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी।

श्रेयस अय्यर के पक्ष में कैसे गया फैसला?

श्रेयस अय्यर भले ही पिछले टी-20 विश्व कप की मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें कप्तान की रेस में सबसे आगे कर दिया।

अय्यर का आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन: पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए भले ही उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, लेकिन अय्यर ने बल्ले से कोहराम मचाया। उन्होंने 14 मैचों में 168.81 के शानदार स्ट्राइक रेट से 498 रन कूटे, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे।

कोच गौतम गंभीर चाहते थे संजू सैमसन को कप्तानी

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इस बात के पक्ष में थे कि टी-20 टीम की कमान संजू सैमसन को सौंपी जाए। संजू ने हालिया टी-20 विश्व कप के आखिरी तीन मैचों में कुछ उपयोगी पारियां भी खेली थीं।

हालाँकि, चयन समिति के कुछ सदस्य संजू को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। सेलेक्टर्स का मानना है कि संजू के प्रदर्शन में निरंतरता (Consistency) की कमी है, और कप्तानी जैसे बड़े पद के लिए खिलाड़ी का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

रजत पाटीदार पर नहीं हुई कोई चर्चा

इस पूरी प्रक्रिया में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार के नाम पर कप्तानी के लिए कोई विचार नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर, तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाकर सिलेक्टर्स ने भविष्य के लिए उनके रास्ते खोल दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments