IND vs AFG: गंभीर का बड़ा एलान, नंबर-3 पर खेलेगा यह धाकड़ बल्लेबाज!

Sports

IND vs AFG Test Match Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच 06 जून (शनिवार) से शुरू होने वाले इकलौते ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बड़ा खुलासा किया है। मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने साफ कर दिया है कि इस मुकाबले में भारतीय बैटिंग लाइन-अप में नंबर-3 की महत्वपूर्ण भूमिका कौन सा खिलाड़ी निभाएगा।

हेड कोच ने युवा और प्रतिभावान बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) पर बड़ा भरोसा जताते हुए नंबर-3 का स्पॉट उनके लिए फिक्स कर दिया है।

“साई सुदर्शन को अब तक नहीं मिला उचित मौका” – गौतम गंभीर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने साई सुदर्शन का खुलकर समर्थन किया। गंभीर का मानना है कि 24 वर्षीय सुदर्शन को अब तक अपनी काबिलियत साबित करने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिले हैं।

गंभीर ने सुदर्शन के सफर और आईपीएल फॉर्म पर बात करते हुए कहा:

“अगर सच कहूं, तो उसे (साई सुदर्शन) अब तक उचित मौका नहीं मिला है। उसने अभी कुछ ही टेस्ट खेले हैं। अपने करियर की शुरुआत उसने इंग्लैंड की मुश्किल पिचों पर की, जो हम सब जानते हैं कि बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान जगह नहीं है। इसके बाद उसने आईपीएल में भी शानदार रन बनाए हैं। मेरा अभी भी यही मानना है कि उसे खुद को साबित करने का पूरा मौका मिलना चाहिए।”

टीम कॉम्बिनेशन की मजबूरी और खिलाड़ियों को बैक करने पर जोर

गंभीर ने आगे खिलाड़ियों को लगातार मौके देने की वकालत करते हुए कहा:

“दुर्भाग्य से, आप प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं। कभी-कभी खिलाड़ियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हम जिन भी खिलाड़ियों को चुन रहे हैं, उन्हें पर्याप्त मौके मिलने चाहिए। साई सुदर्शन खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल (IPL) में करीब 700 (722) रन बनाए हैं। अगर हम किसी खिलाड़ी को सिर्फ 4-5 टेस्ट मैचों के आधार पर जज करने लगेंगे, तो हम कभी एक मजबूत टीम नहीं बना पाएंगे।”

कैसा रहा है साई सुदर्शन का अब तक का टेस्ट करियर?

साई सुदर्शन ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर-3 पर उनके पास एक बड़ी पारी खेलने का सुनहरा मौका होगा।

सुदर्शन के टेस्ट आंकड़े:

फॉर्मेट मैच पारियां कुल रन बैटिंग औसत अर्धशतक (50s) उच्चतम स्कोर
टेस्ट क्रिकेट 6 11 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *