HomePunjabAAP ने तरनतारन उपचुनाव के लिए हरमीत संधू को उतारा प्रत्याक्षी, सीएम...

AAP ने तरनतारन उपचुनाव के लिए हरमीत संधू को उतारा प्रत्याक्षी, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

तरनतारन: सीएम भगवंत मान ने पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को विधानसभा हलका तरनतारन का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर पार्टियां अपनी पसंद का प्रत्याशी मैदान में उतारती है, लेकिन हमने हलके की लोगों की पसंद को मैदान में उतारा है। हरमीत संधू तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके है।

हरमीत सिंह संधू को अगस्त माह में हलका इंचार्ज बनाया गया था। मुख्यमंत्री मान ने अपने संबोधन के आखिर में कहा कि तरनतारन के लोगों को नई सड़कों के साथ नया एमएलए दे रहा हूं। इन्हें संभालकर रखना व गौर भी फरमाना। संधू की जीत के लिए कोई कसर न रहे। मुझे जब भी बुलाओगे, चुनाव प्रचार के लिए आ जाउंगा।

बता दें कि कि शिअद ने सुखविंदर कौर रंधावा, भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर रखा है। मुख्यमंत्री मान ने हरमीत सिंह संधू की पीठ थपथपाते कहा कि अब तगड़े हो जाओ। डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, जालंधर व लुधियाना की तरह उप चुनाव में हरमीत सिंह संधू की जीत सुनिश्चित करके आम आदमी पार्टी नया रिकॉर्ड बनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments