HomeEntertainmentआयशा खान की डायमंड रिंग ने बढ़ाई हलचल, मिस्ट्री मैन के साथ...

आयशा खान की डायमंड रिंग ने बढ़ाई हलचल, मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीरें देख फैंस ने पूछा- क्या गुपचुप हुई सगाई?

Entertainment Desk: ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के चर्चित गाने ‘शरारत’ में नजर आने के बाद आयशा की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। अब उनकी कुछ नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा छेड़ दी है।

आयशा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि तस्वीरों में उनके हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग भी नजर आ रही है। रिंग देखते ही फैंस के बीच उनकी सगाई को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मिस्ट्री मैन का चेहरा रखा छिपा

इन तस्वीरों में आयशा के साथ नजर आ रहे शख्स का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इसी वजह से फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। तस्वीरों में आयशा की उंगली में चमकती डायमंड रिंग ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा।

आयशा ने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ ‘एक सपना’ लिखा है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।

जूलरी ब्रांड को किया टैग

हालांकि, इन तस्वीरों को देखकर सगाई की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी। आयशा ने पोस्ट में एक जूलरी ब्रांड को भी टैग किया है। ऐसे में यह भी संभव है कि तस्वीरें किसी जूलरी ब्रांड के फोटोशूट या प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा हों।

आयशा ने अब तक अपनी सगाई या रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में फिलहाल उनकी डायमंड रिंग और मिस्ट्री मैन को लेकर फैंस के बीच सिर्फ कयासों का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments