HomePunjabCM मान का केंद्र पर हमला, बोले- CBI भाजपा की कठपुतली

CM मान का केंद्र पर हमला, बोले- CBI भाजपा की कठपुतली

संगरूर। पंजाब में मंगलवार को आठ स्थानों पर हुई सीबीआई की छापामारी और बुधवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी को जारी किए गए समन को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई भाजपा की केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में राजनीतिक रूप से दाखिल होने के लिए भाजपा अब उनके करीबियों, रिश्तेदारों, ओएसडी और मंत्रियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी केंद्रीय संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इन कार्रवाइयों और जांच से कुछ भी सामने नहीं आने वाला है। मान ने कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है और ऐसे राजनीतिक दबावों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments