HomeEntertainmentPeddi Movie Controversy: फिल्म 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के ऑब्जेशन पर भड़के...

Peddi Movie Controversy: फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के ऑब्जेशन पर भड़के फैंस, एक्ट्रेस के एक सोशल मीडिया ‘लाइक’ ने मचाया बवाल

Peddi Movie Controversy: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के बावजूद यह फिल्म अब एक बड़े विवाद में घिर गई है। इस विवाद की मुख्य वजह फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाने का तरीका है, जिससे फैंस बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।

फिल्म में ‘अचियम्मा’ का किरदार निभाने वाली जाह्नवी कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर मेकर्स की जमकर आलोचना हो रही है। फैंस का आरोप है कि फिल्म में एक्ट्रेस को केवल एक ‘ऑब्जेक्ट’ (वस्तु) की तरह पेश किया गया है। इसके अलावा, फिल्म के कई दृश्यों में उनके चेस्ट, कमर और मिडरिफ के शॉट्स को जरूरत से ज्यादा दिखाया गया है।

क्या जाह्नवी कपूर भी मेकर्स के इस बर्ताव से हैं परेशान?

इस पूरे विवाद ने तब एक नया मोड़ ले लिया जब सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। इस स्क्रीनशॉट के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि खुद जाह्नवी कपूर भी फिल्म में अपने रोल को लेकर खुश नहीं हैं।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर फिल्म के मेकर्स की आलोचना की थी। इस पोस्ट में जाह्नवी के रोल को किसी भी एक्ट्रेस का ‘सबसे महंगा अपमान’ बताया गया था। कुछ मुस्तैद फैंस ने नोटिस किया कि खुद जाह्नवी कपूर ने इस आलोचनात्मक पोस्ट को ‘लाइक’ किया था। हालांकि, जैसे ही इस पर बवाल बढ़ा, एक्ट्रेस ने चुपके से उस पोस्ट से अपना लाइक हटा लिया।

पोस्ट में मेकर्स पर लगाए गए गंभीर आरोप

वायरल हो रही उस सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म ‘पेद्दी’ के मेकर्स और डायरेक्टर की मानसिकता पर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पोस्ट में लिखा गया:

“किसी भी एक्ट्रेस को उसके द्वारा निभाए गए किरदारों के लिए आसानी से दोष दे दिया जाता है, लेकिन इसके पीछे की असल कहानी कुछ और ही होती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने खुद पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन आपत्तिजनक शॉट्स पर साफ तौर पर सवाल उठाए थे। यह कदम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को जरूरत से ज्यादा सेक्सुअलाइज करने की आदत के खिलाफ उनके हालिया स्टैंड को सही साबित करता है।”

इसके अतिरिक्त, पोस्ट में फिल्म की स्क्रिप्ट के विरोधाभास पर भी तंज कसा गया। उसमें लिखा गया कि एक तरफ तो 3 घंटे की इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी अपने बुनियादी अधिकारों के लिए लड़ता है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक महिला का लगातार ऑब्जेक्टिफिकेशन किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर बंटी फैंस की राय

इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर सिनेमा लवर्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहाँ एक तरफ भारी संख्या में फैंस ‘पेद्दी’ के मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं कि उन्होंने इतनी बड़ी एक्ट्रेस के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया। वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग खुद जाह्नवी कपूर पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ते समय या शूटिंग के वक्त ऐसे रोल के लिए हां क्यों कहा था।

फिलहाल इस पूरे Peddi Movie Controversy पर जाह्नवी कपूर या राम चरण की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस विवाद पर अपनी क्या सफाई देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments