HomePunjabRSS स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया...

RSS स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद

होशियारपुर: पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का और एक विशेष डाक टिकट जारी कर देशसेवा को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक विशेष सम्मान दिया है।

खन्ना ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किये गए 100 रु. के सिक्के में भारत माता को आशीर्वाद देने की एक मुद्रा में दिखाया गया है और उनके साथ एक सिंह है और आर.एस.एस. के स्वयंसेवक को उनके आगे झुकते हुए दिखाया गया है। जारी किए गए विशेष डाक टिकट में 1963 में हुई गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले आर.एस.एस. स्वयंसेवकों को दिखाया गया है। खन्ना ने कहा कि राष्ट्रवादी और मानवतावादी सोच पर चलने वाले संघ आर.एस.एस. को प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा विशेष सम्मान दिया गया है। इस मौके खन्ना ने प्रधानमन्त्री मोदी का धन्यवाद करते हुए सभी संघ कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments