HomePunjabVerka की लस्सी 5 रुपए महंगी, 30 की जगह 35 रुपए का...

Verka की लस्सी 5 रुपए महंगी, 30 की जगह 35 रुपए का मिलेगा पैकेट; CM ने की थी कीमतें घटाने की घोषणा

चंडीगढ़: दिवाली के त्योहार के बाद ही पंजाब और चंडीगढ़ में वेरका ने अपने उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया है। वेरका ने अपनी लस्सी के पैकेट की कीमत 30 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए कर दी है।

इसके साथ ही कंपनी ने पैकिंग में भी बदलाव किया है। पहले जो लस्सी 800 मिलीलीटर की पैकिंग में आती थी, वह अब 900 मिलीलीटर की पैकिंग में उपलब्ध होगी। यह नई पैकिंग और बढ़ी हुई कीमतें आज से ही बाजार में लागू हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में यही 900 मिलीलीटर की पैकिंग 40 रुपये में बिकेगी।

हैरानी की बात यह है कि वेरका द्वारा यह मूल्य वृद्धि मुख्यमंत्री भगवंत मान की उस घोषणा के ठीक कुछ हफ्तों बाद की गई है, जिसमें उन्होंने वेरका के दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था।

सीएम भगवंत मान ने घोषणा की थी कि 22 सितंबर से वेरका उत्पादों की संशोधित कीमतें लागू होंगी। उन्होंने कहा था कि यह कीमतें भारत सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों के अनुरूप होंगी, जिसके तहत आवश्यक डेयरी उत्पादों पर करों में कमी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि 22 सितंबर से उपभोक्ताओं को वेरका घी 30 से 35 रुपए प्रति लीटर/किलोग्राम सस्ता मिलेगा। इसके अलावा टेबल बटर की कीमत 30 रुपए प्रति किलो, प्रोसेस्ड पनीर की कीमत 20 रुपए प्रति किलो और यूएचटी दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर घटाई जाएगी। यहां तक कि आइसक्रीम और पनीर की कीमतों में भी 10 से 15 रुपए की कमी करने का ऐलान किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments