HomeUncategorizedअभिषेक शर्मा का 'तूफान': गेल और फिंच के रिकॉर्ड ध्वस्त, कोहली की...

अभिषेक शर्मा का ‘तूफान’: गेल और फिंच के रिकॉर्ड ध्वस्त, कोहली की बराबरी

हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा नाम का बवंडर आया, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न केवल अपनी टीम को 47 रनों से शानदार जीत दिलाई, बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक शर्मा अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार (4 बार) 130+ का स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच को पछाड़ दिया है, जिनके नाम 3-3 ऐसी पारियां दर्ज थीं।

अभिषेक की धमाकेदार 135 रनों की पारी:*

  • गेंदें: 68

  • स्ट्राइक रेट: 198.53

  • चौके: 10

  • छक्के: 10

विराट कोहली के ‘महारिकॉर्ड’ की बराबरी

अभिषेक शर्मा ने इस पारी के साथ ही टी20 क्रिकेट में अपना 9वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रन-मशीन विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

अभिषेक शर्मा की यादगार 130+ पारियां

विपक्षी टीम टूर्नामेंट/स्थान स्कोर (गेंदें) बाउंड्री
बंगाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 148 (52) 16 छक्के
पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 141 (55)
इंग्लैंड वानखेड़े स्टेडियम 135 (54) 7 चौके, 13 छक्के
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 135* (68) 10 चौके, 10 छक्के
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments