HomePunjabअमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की मिली...

अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की मिली अनुमति, 21 नवंबर को 3 घंटे की पैरोल

पंजाब डेस्क: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 21 नवंबर को तीन घंटे की पैरोल देने की मंजूरी दी है। इस दौरान वह अपने पैतृक गांव पहुंचकर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। हालांकि, अंतिम अरदास और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

दोपहर 12 बजे तक गांव पहुंचेंगे अमृतपाल

अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह ने बताया कि अदालत के ताजा आदेश के तहत अमृतसर देहाती पुलिस को उन्हें गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार, 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक अमृतपाल सिंह को गांव स्थित घर पहुंचना होगा।

सुखचैन सिंह ने कहा कि परिवार अदालत और प्रशासन की ओर से जारी सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी और परिवार की तरफ से अधिकारियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने संगत से अपील की कि इस दुख की घड़ी में शांति और अनुशासन बनाए रखें। अमृतपाल सिंह से मिलने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments