HomePunjabअमृत भारत योजना के तहत जालंधर कैंट स्टेशन बना एयरपोर्ट जैसा, 13...

अमृत भारत योजना के तहत जालंधर कैंट स्टेशन बना एयरपोर्ट जैसा, 13 जुलाई को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Punjab Desk: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पंजाब में कई रेलवे स्टेशनों को नया रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को भी तोड़कर इस योजना के तहत नए सिरे से तैयार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस स्टेशन का उद्घाटन 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। हालांकि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने इस बारे में कहा कि जैसा निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 2022 के अंत में शुरू हुआ था। इसे पूरा करने के लिए करीब ढाई साल का समय तय किया गया था, लेकिन काम में देरी होने की वजह से नवीनीकरण डेढ़ से दो साल पीछे चल गया।
अब स्टेशन का काम पूरी तरह पूरा हो चुका है। बाहर से इसे एयरपोर्ट जैसा रूप दिया गया है, वहीं अंदर से भी इसे खास तरीके से सजाया-संवारा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 10 लिफ्ट और आठ एस्केलेटर लगाए गए हैं, जिससे एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आना-जाना आसान हो सके। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने स्टेशन का जायजा लिया और बचे हुए कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यात्रियों का कहना है कि नवीनीकरण के बाद स्टेशन पहले से काफी बेहतर हो गया है और उन्हें एसी वेटिंग हॉल जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। वेटिंग हॉल में बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

जालंधर कैंट के बाद अब जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन को भी इसी योजना के तहत नया रूप दिया जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि वे सिर्फ निरीक्षण के लिए आए हैं और इसके उद्घाटन की तारीख को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भी उनके पास फिलहाल कोई पुष्टि नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments