HomePunjab'आप' के 13 साल बेमिसाल: अमन अरोड़ा ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं...

‘आप’ के 13 साल बेमिसाल: अमन अरोड़ा ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

 चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के 13वें स्थापना दिवस और संविधान दिवस के मौके पर पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने जिस आंदोलन की शुरुआत की थी, आज वह एक राष्ट्रीय शक्ति बन चुका है। अरोड़ा ने कहा कि ‘आप’ की यात्रा ईमानदारी, पारदर्शिता और जन-केंद्रित शासन का प्रमाण है।

अरोड़ा ने कहा कि रिकॉर्ड समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना और दो राज्यों में सरकार बनाना कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने पार्टी के स्वयंसेवकों का आभार जताते हुए कहा कि ‘आप’ राजनीति को साफ-सुथरा बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी अपने मिशन को और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments