HomePunjab350वें शहीदी समागम से पीएम मोदी की दूरी पर 'आप' का वार,...

350वें शहीदी समागम से पीएम मोदी की दूरी पर ‘आप’ का वार, अमन अरोड़ा बोले- यह शहादत का अपमान

 चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति पर कड़ा ऐतराज जताया है। अरोड़ा ने कहा कि व्यक्तिगत निमंत्रण भेजने के बावजूद भाजपा नेतृत्व का न आना गुरु साहिब की कुर्बानी का अपमान है, जिन्होंने हिंदुओं के अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इन कार्यक्रमों को पूरी तरह गैर-राजनीतिक रखा था ताकि सभी दल इसमें शामिल हो सकें।

अरोड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी पास ही कुरुक्षेत्र में थे, लेकिन उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब आना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने इसे पंजाब और सिखों के प्रति भाजपा की नफरत का सबूत बताया। अरोड़ा ने कहा कि यह केवल सिखों का नहीं, बल्कि उन कश्मीरी पंडितों का भी अपमान है जिन्हें गुरु साहिब ने बचाया था। उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि वे गुरु साहिब के दर्शन को समझें, जिससे देश में मणिपुर जैसी हिंसा को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments