HomeEntertainmentउर्मिला मातोंडकर से अलग होने के बाद मोहसिन अख्तर ने रचाई दूसरी...

उर्मिला मातोंडकर से अलग होने के बाद मोहसिन अख्तर ने रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से तलाक की खबरों के बीच उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर मीर ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली है और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट

रविवार को मोहसिन अख्तर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के साथ शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने जिंदगी में दोबारा प्यार मिलने पर खुशी जाहिर की।

मोहसिन ने लिखा: “सच्चे इरादे, ईमानदार प्यार और सब्र-शुक्र से भरे दिल के साथ मैंने जिंदगी में फिर से प्यार पाया है।”

मोहसिन ने अपनी नई नवेली पत्नी निधा को अपनी जिंदगी की रोशनी (Light of my life) बताया और इस खूबसूरत मोड़ के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।

शादी के खास मौके पर अपनों को किया याद

मोहसिन ने अपने इस पोस्ट में अपनी जिंदगी के एक बेहद करीबी शख्स (मौजी) को भी याद किया। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि आज वह जहां भी हैं, उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से ही हैं। मोहसिन ने कहा कि वह उन्हें बहुत याद करते हैं और हमेशा उनके लिए दुआ करते रहेंगे।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस और उनके करीबी उन्हें जिंदगी की इस नई पारी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments