HomeHaryanaकरनाल नकली सोना कांड: रिमांड खत्म होने पर मुख्य आरोपित सर्वपाल को...

करनाल नकली सोना कांड: रिमांड खत्म होने पर मुख्य आरोपित सर्वपाल को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

करनाल: नकली सोना बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित सर्वपाल सिंह, जो मूलतः बहादुरगढ़ का निवासी है, का चार दिन का पुलिस रिमांड आज पूरा हो गया है। पुलिस उसे आज स्थानीय अदालत में पेश करेगी।

पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

सूत्रों के अनुसार, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित सर्वपाल सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। उसने न केवल नकली सोने के स्रोत का खुलासा किया है, बल्कि अपने उन अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं जो इस अंतर्राज्यीय धोखाधड़ी में शामिल थे। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर नकली सोना भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल मुख्य सरगनाओं और मास्टरमाइंड तक पहुँचने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही है। हालाँकि, आधिकारिक रूप से पुलिस अभी विस्तृत जानकारी देने से बच रही है।

क्या है मामला?

यह पूरा मामला 7 अप्रैल को तब प्रकाश में आया, जब करनाल स्थित ओपीएस ज्वैलरी हाउस के संचालक ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें नकली सोना बेचा गया है। जाँच में यह सामने आया कि यह धोखाधड़ी कोई छोटी घटना नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैला एक बड़ा अंतर्राज्यीय रैकेट है।

आम जनता में दहशत और संदेह

इस मामले के सामने आने के बाद से ही शहर के स्वर्ण आभूषण खरीदारों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। लाखों रुपये खर्च कर गहने खरीदने वाले उपभोक्ता अब इस बात को लेकर सशंकित हैं कि कहीं उनके पास मौजूद जेवरात भी नकली तो नहीं हैं। इस डर के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने सोने के गहनों की शुद्धता की जाँच (हॉलमार्क और केमिकल टेस्टिंग) कराने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments